Follow Us:

2 महीने से लापता शुभम पर बोले CM, बर्फबारी से आ रही थी दिक्कत

पी. चंद |

शिमला के रोहड़ू का रहने वाला लापता शुभम 2 महीने बाद अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस पर सवाल उठने के बाद मुख्यमंत्री ने इसका ठीकरा बर्फबारी पर फोड़ दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी के वज़ह से तलाशी अभियान में समस्या आ रही है। पुलिस शुभम की तलाश में जुटी है और संदेह के आधार पर ग़िरफ्तारी भी हुई है।

अब मामला अदालत में भी है इसलिए कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। हां मामले में जो भी प्रशासन के करने का है उस पर सख्त आदेश दिए गए है। वहीं, डीजीपी एसआर मरडी ने कहा कि जिस आरोपी को पकड़ा था उसका पोल्योग्राफी टेस्ट हो चुका है और वे बेल पर है। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई आगे नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने सही कहा कि बर्फबारी से दिक्कतें आ रही हैं लेकिन जल्द ही इस केस को सुलझा लिया जाएगा।

याद रहे कि शुभम पिछले 2 महीने से ग़ायब है। इसी संबंध में बीते कल कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया था औऱ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

1100 हेल्पलाइन पर बोले सीएम

जयराम ठाकुर ने कहा कि 4 महीने में 5 हजार 111 कॉल्स रिसीव हुए हैं। इसमें बहुत से कंप्लेंट्स हुई है लेकिन साथ ही साथ लोगों ने अपनी क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में बताया है। कई समस्याओं का समाधान किया जा चुका है औऱ आगे भी जारी रहेगा।