<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए हैं। लोगों को घर-द्वार अथवा घरों के समीप सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए 24 मार्च, 2020 से पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया था। अब तक 1113 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है जिनमें से 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।</p>
<p>इन 32 लोगों में से 12 मरीजों का ईलाज हो चुका है, चार प्रदेश से बाहर जा चुके हैं और एक की मौत हुई है। वर्तमान में प्रदेश में कोविड-19 के केवल 15 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश के पांच जिलों में कोविड-19 के मामले पाए गए हैं, जिनमें 14 मामले जिला ऊना, 9 जिला सोलन, चार-चार चम्बा और कांगड़ा जिलों और एक मामला जिला सिरमौर में सामने आया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के बागवानों को कृषि संरक्षण सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने के प्रबन्ध किए हैं। पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को लोगों को घर पर आवश्यक वस्तुऐं पहुंचाने में सहयोग करने के लिए जोड़ा गया है।</p>
<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए तब्लीगी जमात से जुड़े हुए लोगों द्वारा पिछले दिनों की गई यात्रा और उनके सम्पर्क में आने वाले लोगों को ढूंढने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 15 एक्टिव मामलों में से 13 तब्लीगी जमात से जुड़े और उनके सम्पर्क में आए लोगों के हैं। स्थिति पर नजर रखने के लिए वह स्वयं प्रतिदिन जिला उपायुक्तों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…