<p>मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से पालमपुर भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 135 करोड़ जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद भारत में केवल 8500 मौतें दर्ज की गई। जबकि 142 करोड़ जनसंख्या वाले 15 सर्वाधिक विकसित देशों में मौत का यह आंकड़ा 4.30 लाख से अधिक हो चुका है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और त्वरित निर्णय के कारण ही कोविड-19 की स्थिति को प्रभावी ढंग से काबू किया जा सका।</p>
<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि इस लॉ़कडाउन की स्थिति में भी एक-दूसरे से संपर्क प्रौद्योगिकी के माध्यम से संभव हो रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को जाता है। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रचार के लिए सभी पार्टी पदाधिकारियों को सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा इस मीडिया का उपयोग उन्हें कांग्रेस के झूठे प्रचार का जवाब देने के लिए भी करना चाहिए।</p>
<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे 1.95 लाख प्रदेशवासियों को घर वापिस लाया। इसके कारण प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई, इसके बावजूद लोगों की घर वापसी प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी थी। प्रदेशवासियों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दूसरे राज्यों से वापस आए लोग और उनके प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोग ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देश के दूसरे क्षेत्रों से आने वाले लोगों को संस्थागत या होम क्वारन्टीन में रखा गया है और उन्हें आमजन से मिलने की अनुमति नहीं है, ताकि सामुदायिक स्तर का फैलाव रोका जा सके।</p>
<p>जय राम ठाकुर ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। सरकार इस संकट से निकलने के भरसक प्रयत्न कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से देश और प्रदेश की आर्थिकी में अप्रत्याशित सुधार होगा। इस आर्थिक पैकेज से समाज के प्रत्येक वर्ग को सहायता मिलेगी।</p>
NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…
Festive financial boost for Himachal: वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…