Follow Us:

सेब कटान पर सिंघा ने जाहिर किया रोष, बीजेपी-कांग्रेस को घेरा

पी. चंद |

ऊपरी शिमला में अवैध भूमि पर सेब के पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी पर कॉमरेड सिंघा ने रोष जाहिर किया है। किसानों का समर्थन करते हुए सिंघा ने कहा कि सेब बागवानों को टारगेट कर भूमिहीन किया जा रहा है। ग़लत तरीके से सेब के पेड़ काटे जा रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही। मुख्यमंत्री को इस पर जल्द ध्यान देना चाहिए और सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल निकालना चाहिए।

सिंघा ने कहा कि सरकार चाहे कांग्रेस की हो या बीजेपी की, दोनों ही किसानों-बागवानों का पक्ष कोर्ट में रखने में विफल रही हैं। सरकार यदि मामले में गंभीरता नहीं दिखाएगी तो किसान सभा हाइकोर्ट जाने का विकल्प भी खोज रही है। क्योंकि की सेब बागवानों की लड़ाई जहां तक होगी वह लड़ेंगे और उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।