<p>मंडी के सुंदरनगर में होने वाली कांग्रेस की रैली पूरी तरह फ़ेल मानी जा रही है। एक तो पहले ही कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का दौरा ऐन मौके पर रद्द हुआ और ऊपर से अब ख़बर आ रही है कि इस रैली में कांग्रेस के मंडी से उम्मीदवार आश्रय शर्मा भी नहीं पहुंचे थे। स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का दौरा तो माना मौसम के चलते रद्द हो गया, लेकिन क्या कांग्रेस प्रत्याशी किसी ख़ास मीटिंग में व्यस्त थे।</p>
<p>हिमाचल में 19 मई को मतदान होने वाला है और अभी तक मंडी में कांग्रेस किसी बड़े नेता से प्रचार नहीं करवा पाई है। हालांकि, आज सुंदरनगर में होने वाली इस रैली को प्रधानमंत्री मोदी की रैली से जोड़कर देखा जाना वाला था, लेकिन उससे पहले ही रैली की स्टार लीडर का दौरा रद्द हो गया। अब मंडी की जनता इन दोनों रैलियों को आपस में जोड़कर देख रही है। लेकिन इससे हटकर आश्रय शर्मा का रैली में न पहुंचना भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए निराशाजनक रहा।</p>
<p>लिहाज़ा मंच पर उनके दादा पंडित सुखराम और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जैसे कई नामी चेहरे मौजूद थे, लेकिन जब कांग्रेस प्रत्याशी जो चुनावी मैदान में है वही रैली में न पहुंचे तो वे रैली किसके लिए रख़ी गई थी। क्या प्रियंका गांधी भी बिना कांग्रेस कैंडिडेट के पार्टी के नाम पर वोट मांगती। ख़ैर अब देखना ये है कि 15 मई को प्रदेश में चुनाव प्रचार शुरू करने वाले कांग्रेस पार्टी के अन्य स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू जनमानस को कितना लुभाने में सफल रहते हैं।</p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…