Follow Us:

नए साल पर मोदी सरकार ने दिए महंगाई का तोहफा: PCC चीफ

पी. चंद |

प्रदेश कांग्रेस ने बढ़े गैस सिलेंडर के दाम और रेल किराये पर बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया। राठ़ौर ने कहा कि महंगाई के दौर में केंद्र सरकार ने नए साल में देशवासियों को महंगाई का तोहफा दिया। सिलेंडर के बढ़े दाम औऱ रेल किराये में बढ़ोतरी आम और ग़रीब इंसान के जीवन पर बड़ा असर डालेगी। भाजपा सरकार देश में मंहगाई रोक पाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

राठौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। भाजपा की नीतियों ने देश को अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के प्रस्ताव से देश मे अस्थिरता और गुस्से का माहौल है। भाजपा ने देश को आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर दिया है जहां पर लोगों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। ये देश की एकता और अंखडता के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है।

पीसीसी चीफ ने कहा है कि आज देश के कई राज्यों में ऐसे हालात बन गए है जहां पर धारा 144 के साथ-साथ इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं भी बंद करनी पड़ रही हैं। देश में आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है। कांग्रेस नेताओं को अपने राज्य के साथ देश में कही भी आने जाने से रोका जा रहा है। सरकार देश की समस्याओं को नजरअंदाज कर अपने एक गुप्त एजेंडे पर काम कर रही है।

संविधान की मूल भावना को इस एजंडे के तहत तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। कांग्रेस भाजपा के किसी भी गुप्त एजेंडे और भारत देश की संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता को किसी भी स्तर पर आंच नहीं आने देगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि वह भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़े होकर कांग्रेस को समर्थन दें जिससे देश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिल सकें।