Follow Us:

वेणुगोपाल से मिले कांग्रेस अध्यक्ष राठौर, चुनाव सहित कई विषयों पर दी फीडबैक

पी. चंद |

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन के सी वेणुगोपाल से भेंट की और प्रदेश संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ जितने भी आंदोलन किए हैं और कर रही है, उनमें उन्हें लोगों का भारी जन समर्थन मिल रहा है। हाल ही के चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनावों से पहले नगर निगम शिमला के चुनाव होने हैं, इसके लिए प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह मजबूती के साथ तैयार है। आलाकमान से जो भी निर्देश व कार्यक्रम उन्हें मिल रहें है उन्हें सफतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान राठौर ने कई और नेताओं से भी मुलाकात की।

सदस्यता अभियान पर दिया बयान

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव प्राधिकरण के चेयरमेन मधुसूदन और हिमाचल प्रदेश सदस्यता अभियान की पीआरओ दीपा दासमुंशी से भेंट भी खी। उन्हें प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया। प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। राठौर ने डिजिटल सदस्यता अभियान में आ रही दिक्कतों से भी उन्हें अवगत करवाया। इन दिक्कतों को जल्द दूर किया जाएगा।