होर्डिंग वाले CM हैं जयराम ठाकुर, विकास की ईबारत होर्डिंग पर नहीं लिखी जाती: राठ़ौर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती दी है कि कोविड को लेकर प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार करने के बजाय 12 करोड़ रूपए कांग्रेस हाई कमान से मांगने के दस्तावेज पेश करें। सोमवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसभाओं में कांग्रेस हाई कमान से 12 करोड़ रूपए मांगने के बारे कुछ कहने के बजाय इसके पुख्ता दस्तावेज पेश करें। प्रदेश कांग्रेस ने इस बारे किसको लैटर भेजा है। अगर मुख्यमंत्री को इस बारे में जानकारी है तो वे दस्तावेज सामने लाएं तब बात करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के बाद भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर कांग्रेस के समर्थन से जीते हुए या निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करके जिला परिषद और बीडीसी, नगर निगमों के अध्यक्ष बनाया। ऐसा करके भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं का ही मनोबल गिराया है। राठौर ने चुनौती दी है कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए भाजपा कार्यालय दीप कमल से जारी लिस्ट को सार्वजनिक करें। इससे पता चल जाएगा कि पंचायती राज संस्थाओं में भाजपा समर्थित कितने उम्मीदवार जीते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चर्म पर है। कोरोना काल में कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाया। भाजपा बताए कि प्रधानमंत्री द्वारा जारी बीस लाख करोड़ के पैकेज में हिमाचल को क्या मिला। कोरोना काल में हिमाचल में जो पैसा इक्टठा हुआ है वह कहां गया।  स्वयंसेवी संस्थाओं की सामग्री पर अपना ठपा लगाकर बांटा गया । कोरोना काल में पीपी किट और अन्य घोटाले हुए हैं। भाजपा सरकार ने आपदा को भी अपने लिए अवसर के रूप में बदला है।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों पर कर्ज लेकर खर्चा किया जा रहा है। शांता कुमार को पानी वाले और प्रेम कुमार धूमल को सडक़ों वाले मुख्यमंत्री कहा जाता है। मगर जयराम ठाकुर को होर्डिंग वाले मुख्यमंत्री कहा जाएगा। जंगलों में भी जयराम ठाकुर के होर्डिंग लगे हुए हैं। विकास की इबारत लोगों के दिलों में लिखी जाती है होर्डिंग पर लिखने से कुछ नहीं होता। मैंने कांग्रेस को राजीव भवन से निकालकर सडक़ों पर संघर्ष करने के लिए उतारा है। आज के दौर में कांग्रेस पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रही है। कांग्रेस द्वारा निकाली गई किसान पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अब माहौल भाजपा के खिलाफ है। चारों नगर निगम में कांग्रेस ट्रेंड सेट करेगी। अब भाजपा की पराजय निश्चित है। 10 मार्च को महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस शिमला के चौड़ा मैदान में जनसभा करेगी। इसके अलावा मंडी नगर निगम के उम्मीदवारों के टिकट आवंटन के बाद मंडी शहर में कांग्रेस की ओर से विशाल रैली की जाएगी। जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

44 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago