समीरपुर में लगा कृषक प्रशिक्षण शिविर, प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान : धूमल

<p>पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किसानों से रसायनयुक्त खेती के बजाय प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की है। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत समीरपुर में कृषि विभाग और आतमा परियोजना द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग के बहुत ही गंभीर दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इसलिए किसानों को इनके प्रयोग से बचना चाहिए तथा पारंपरिक प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए।</p>

<p>पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर पारंपरिक प्राकृतिक खेती से अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार की गई फसलों को बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं और आने वाले समय में किसानों के लिए यह खेती बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। धूमल ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे प्राकृतिक खेती से संबंधित वैज्ञानिक जानकारियां आम किसानों तक पहुंचाएं और इससे तैयार फसलों के बेहतर विपणन पर भी जोर दें, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8484).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

3 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

6 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

7 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

7 hours ago