पॉलिटिक्स

कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही सरकार, तुरंत वापस ले फरमान: राठौर

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कर्मचारियों के किसी भी धरना प्रदर्शन पर रोक लगाने के फरमान को पूरी तरह जन विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह फरमान कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों का हनन करता है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। लोकतंत्र में कर्मचारियों और अन्य संगठनों के धरना प्रदर्शन चले रहते है। इनपर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध इनके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों का हनन है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी अलोकतांत्रिक निर्णय या जन विरोधी फरमान के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस संविधान से खिलवाड़ नहीं होने देगी। लोकतंत्र में कर्मचारियों या किसी को भी अपनी मांगों के लिये शांतिपूर्ण तरीके से किसी भी धरने प्रदर्शन का पूरा अधिकार है। कर्मचारी किसी भी सरकार का महत्वपूर्ण अंग होता है इसलिए इनकी मांगों और समस्याओं को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में मुख्यमंत्री ने न तो कभी कर्मचारियों की ही कोई बात सुनी और न ही प्रदेश के लोगों की किसी समस्या को देखा। अब जब प्रदेश में चुनाव की बेला शुरू हो गया है तो मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने में जुटे है। कर्मचारियों को झूठे प्रलोभन दिए जा रहें है। सरकार का खजाना खाली पड़ा है। सरकार अपने खर्चे चलाने के लिए कर्ज पर कर्ज लिये जा रही है। आगामी चुनावों के बाद कांग्रेस के सत्ता में आते ही भाजपा के सभी अलोकतांत्रिक निर्णयों को रद्द करते हुए कर्मचारियों की सभी समस्याओं को दूर करेगी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago