Follow Us:

किसानों पर लाठीचार्ज करना शर्मनाक घटना, केंद्र सरकार है किसान विरोधी: कांग्रेस

पी. चंद |

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के साथ हुए बर्बर व्यवहार पर प्रदेश कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि अन्नदाताओं पर सरकार ने आतंकियों जैसा सलूक किया है। देश की जनता इसका माकूल जवाब देगी। दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज करना एक शर्मनाक घटना है। केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है

हिमाचल के स्वर्णजयंती समारोह में बड़ा खर्च करने के बाद भी अमित शाह हिमाचल नहीं आए। हिमाचल के लिए इनके पास समय  नहीं है। प्रदेश के लोगों का अपमान किया गया है। पूर्व राज्यत्व स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का एक तरह से राजनीतिकरण किया गया और कार्यक्रम में करोड़ों को खर्च किया गया ।