Follow Us:

‘महाराष्ट्र में हुई लोकतंत्र की हत्या, दबाव में रातों-रात बनी सरकार’

डेस्क |

महाराष्ट्र में बीजेपी के अचानक एंट्री के बाद कांग्रेस नेता ने निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। राठ़ौर ने कहा कि पिछले दरवाजे से सरकार बनाकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बड़े स्तर पर सौदेबाज़ी हुई है। राष्ट्रपति शासन के बावजूद रातों-रात नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

राठ़ौर ने कहा कि महाराष्ट्र में लोगों ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी को सरकार का जनादेश नहीं दिया था। आज सुबह जल्दबाजी में देवेंद्र फडणवीस की शपथ से ऐसा लगता है, राज्यपाल पर भी केंद्र सरकार का भारी दबाव रहा होगा। यह देश के लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। पहले गोवा, फिर अरुणाचल, कर्नाटक और फिर हरियाणा में जिस प्रकार से बीजेपी ने सरकारों का गठन किया, उससे साफ है कि सत्ता के लिए बीजेपी के पास कोई नैतिकता ही नहीं है।