<p>प्रदेश कांग्रेस ने आज सोलन में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह पार्टी की जीत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस रैली में भारी संख्या में आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत को कोई रोक नही सकता। प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव प्रचार सीमित साधनों के बावजूद व्यापक रहा।</p>
<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 66 दिनों के चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और खुद उन्होंने 100 से अधिक चुनाव रैलियों को संबोधित किया। प्रदेश की चारों ससंदीय सीटों में उनके व्यापक चुनावी दौरे रहे। कांग्रेस के केंद्रीय स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, आनंद शर्मा, रजनी पाटिल , गुरु किरत सिंह, नवजोत सिंह सिदू, राज बब्बर जैसे दिग्गज नेताओं ने जहां कार्यकर्ताओ में पार्टी के प्रति नया जोश भरा वहीं प्रदेश के लोगों में पार्टी के प्रति भी भारी जनसमर्थन देखने को मिला।</p>
<p>कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि 19 मई को वह बिना किसी भय, लोभ से निर्भीक हो कर लोकतंत्र के इस परब में बढ़चढ़ कर नई सरकार के गठन के लिये अपना मतदान करें। लोकतंत्र के लिए हर एक वोट की कीमत है जो किसी भी देश की नई दिशा और दशा तय करता है</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…