ब्रेकिंग: 17 जनवरी को अर्की में होने वाली कांग्रेस की रैली स्थगित

<p>17 जनवरी को अर्की में होने वाली कांग्रेस विशाल रैली स्थगित कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने इसके पीछे मौसम को एक बड़ा कारण बताया है। कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान आने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने ये फैसला लिया।</p>

<p>कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सोलन जिला के कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के आग्रह के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव क्षेत्र अर्की के कुनिहार में अभिनंदन रैली के आयोजन को उन्होंने अपनी सहमति दे दी थी। इस रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के साथ-साथ आनंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरु कीरत सिंह, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होने थे। मौसम के मिजाज़ को देखते हुए और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चलते इस आयोजन को फिलहाल उन्होंने स्थागित करने का निर्णय लिया है।</p>

<p>राठौर ने कहा कि इस आयोजन की अगली तारीख मौसम के ठीक होने के बाद तय की जायेगी। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और जन विरोधी निर्णयों के विरोध में कुनिहार में ही एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस एकजुट होकर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में पार्टी की मजबूती तथा एकजुटता के लिए ऐसे अनके आयोजन करेगी। इन आयोजनों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं…

37 mins ago

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया कार्यशाला का आयोजन

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा आपदारोधी अवसंरचना गठबंधन और एशियाई आपदा तैयारी केंद्र…

42 mins ago

रणनीति के तहत भाजपा का काडर ख़त्म कर रहे जयरामः चंद्रशेखर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष…

45 mins ago

बलवंत सिंह और अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला, 30 अप्रैल: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत बलवंत सिंह…

48 mins ago

राज्यपाल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित एक…

2 hours ago

खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 6 मई से आयोजित होंगे खेल ट्रायल

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि खेल छात्रावास…

4 hours ago