Categories: हिमाचल

नए अंदाज में पोर्ट ब्लेयर दौरे से लौटे पार्षदों का रवि कुमार दलित ने किया स्वागत

<p>बर्फ़बारी के समय पोर्ट ब्लयेर और अंडमान निकोबार दौरे पर गए शिमला नगर निगम के 28 पार्षदों का सामजिक कार्यकर्त्ता रवि कुमार दलित ने विरोधाभास मेयर दफ्तर पहुंच कर अलग अंदाज में स्वागत किया। रवि दलित फूल मालाओं का गट्ठा गंधे पर उठाकर मेयर दफ्तर पहुंचे और डिप्टी मेयर को माला पहनाई और पार्षदों के लिए भी मालाएं मेयर को सौंप गए। कुमार दलित ने नगर निगम के पार्षदों पर जनता के पैसे पर ऐश करने और जरुरत की घड़ी में शहर से गायब रहने के आरोप लगाये। रवि दलित ने कहा कि जब भी शहर में कोई आपदा आयी है तो पार्षद विदेश दौरे पर चले जाते और जनता को परेशानी में छोड़ देते हैं। पार्षद बताये कि वे क्या सीख कर शिमला लौटे है और उसका जनता को कब लाभ होगा।</p>

<p>वहीं, मेयर सत्या ठाकुर कौंडल ने रवि दलित के इस तरह के स्वागत को ड्रामा करार दिया और कहा कि पार्षद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सिलसिले में बाहर दौरे पर गए थे और 3 महीना पहले ही यह दौरा तय हो गया था। सरकार ने भी इसको मंजूरी दी थी तभी पार्षद दौरे पर गए थे। बर्फ़बारी के समय शहर में नगर निगम ने दिन रात काम करके सडको को बहाल करने का काम किया है और किसी को भी कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी है। रविकुमार दलित बेकार में ही इस तरह का ड्रामा कर रहे हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि 7 और&nbsp; 8 जनवरी को शिमला सहित पुरे प्रदेश में भारी बर्फ़बारी होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा था। शिमला शहर में भी लोगों को बिजली, पानी और सड़कें अवरुद्ध होने से खासी परेशानी झेलनी पड़ी जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने नगर निगम को दोषी ठहराया है और नगर निगम के विशेष सदन को बुलाकर पार्षदों के दौरे को लेकर चर्चा की मांग की है। इससे पहले भी 2018 में शिमला में पानी के संकट के समय पार्षद विदेश दौरे पर थे और जनता पानी के लिए परेशान थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम

जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के…

32 mins ago

मण्डी के आकाश वर्धमान टेक्सटाइल में बने वाईस प्रेजिडेंट

जिले के सरकाघाट उपमंडल में बलद्वाड़ा के रहने वाले आकाश ठाकुर ने एक नया आकाश…

35 mins ago

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

3 hours ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

7 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

7 hours ago