मंडी दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा उपचुनाव को लेकर टटोलेंगे कार्यकर्ताओं की नब्ज

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पहली बार मंडी जिले के 5 दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे और मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुकाबले के लिए तैयार रहने का मंत्र देंगे। माना ये भी जा रहा है कि कुलदीप राठ़ौर इस दौरान मंडी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी भांपेंगे। क्योंकि कुछ दिन पहले मंडी से उनके खिलाफ हाईकमान को एक पत्र भी गया था।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 8 अगस्त को सरकाघाट पहुंचेंगे और उसी दिन धर्मपुर जाएंगे। 9 को जोगिंदरनगर में उनका कार्यक्रम रहेगा जबकि उसी दिन दोपहर बाद वह दंरग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 9 को रात्रि मंडी ठहराव के बाद कुलदीप सिंह राठौर 10 को मंडी सदर औऱ उसके बाद बल्ह में बैठक करेंगे। 11 को उनकी बैठक सुंदरनगर और नाचन हल्कों के कार्यकर्ताओं के साथ होगी। 12 अगस्त को वह मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के जंजैहली में बैठक करेंगे और उसके बाद करसोग के लिए रवाना होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

आईएचएम के फ्रेशर्स समारोह में मोहित को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

  Hamirpur: होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स…

9 seconds ago

अपने भवनों के विद्युत लोड को अपडेट करवाएं सभी उपभोक्ता

  Hamirpur: सभी उपभोक्ताओं को अपने भवनों के विद्युत लोड को नियमित रूप से अपडेट…

5 mins ago

स्वस्थ जीवनशैली से किशोर तनाव कम करें

  सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगेहड़ा और सुजानपुर में आयोजित किए गए तनाव प्रबंधन शिविर Hamirpur:महिला…

10 mins ago

शिमला सचिवालय के बाहर गरजे शिक्षित बेरोजगार

  सरकार को याद दिलाई रोजगार देने की गारंटी आउटसोर्स पर हो रही भर्तियों का…

16 mins ago

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

23 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

32 mins ago