बढ़ती बेरोजगारी पर कांग्रेस ने जताई चिंता, दिल्ली दंगों पर अमित शाह से मांगा इस्तीफा

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई है। राठ़ौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों ने आज देश को कंगाली के पथ पर लाकर खड़ा कर दिया है। CMEI कि ताजा रिपोर्ट में पिछले चार माह में बेरोजगारी की दर 7.78 प्रतिशत तक बढ़ना चिंता का विषय है। देश की गिरती अर्थव्यवस्था से आज देश की विकास दर भी निम्न स्तर पर पहुंच गई है, जो ओर भी चिंता बढ़ाती है।</p>

<p>केंद्र की भाजपा सरकार ने आज देश की राजनीति को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है कि जहां देश मे चारों ओर अशांति का माहौल ही देखा जा रहा है। दिल्ली में हुए दंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी हैरानी जताते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार अपना कोई भी राजधर्म निभाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। ऐसी सरकार को सत्ता पर रहने का कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है।</p>

<p>प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली की हिंसा बहुत दुःखदाई है और इसके लिए भाजपा के नेता ही दोषी हैं। इन नेताओं ने अपनी सोची समझी साजिश के तहत इस हिंसा को अंजाम दिया। दिल्ली चुनावों के दौरान जिस प्रकार की भाषा और नारों का प्रयोग इनके नेताओं द्वारा किया गया, उसी का परिणाम है कि दिल्ली आज अशान्त बना हुआ है। देश के भीतर आज एक ऐसा ज़हर घोलने की कोशिश की जा रही है, जिसमें लोगों की धार्मिक एकता को खंडित किया जा सके। देश के संविधान की मूल भावना के विपरीत भाजपा अपने राजनैतिक एजंडे पर काम कर रही है, जो देश की समृद्ध एकता के लिए घातक सिद्ध होगी।</p>

<p>राठौर ने गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए कहा है वह अपने मंत्री पद का दायित्व निभाने में भी पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। आज उन के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा ख़तरे में पड़ती नज़र आ रही है। शाह को दिल्ली दंगो पर अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत ही अपने इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago