Follow Us:

नियुक्तियों में बदलाव- RS बाली चंबा जिला प्रभारी नियुक्त, सुनील शर्मा देखेंगे चुराह

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक ऑब्जर्वरों की नियुक्तियों में बदलाव किए हैं। इस बदलाव के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस महासचिव रघुवीर सिंह बाली को जिला चंबा का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सुनील शर्मा को चुराह का ब्लॉक ऑब्जर्वर लगाया है।

इससे पहले रघुवीर सिंह बाली को ये जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे अब बदल दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील शर्मा के पास चुराह के साथ डलहौज़ी की जिम्मेदारी भी रहेगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे और लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये बड़ी तैयारी का संकेत है।