सुक्खू को कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया, क्या है मायने..??

लोकसभा चुनावों से कुछ ही महीनों पहले कांग्रेस ने हिमाचल में बड़े बदलाव किये हैं। इन बदलाव के तहत हाईकमान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कुलदीप राठौर को बिठाया है, जबकि सुखविंदर सिंह सुक्खू को पद से हटा दिया गया। उनके हटाने के पीछे बेशक कांग्रेस पार्टी उनके कार्यकाल का हवाला दे रही हो, लेकिन जिस तरह सुक्खू पर हाईकमान मेहरबान रहा है। उससे साफ़ कहा जा सकता है कि सुक्खू के नाम पर हाईकमान कुछ बड़ा प्लान कर रही है।

क़यास लगाए जा रहे हैं कि हाईकमान आगामी लोकसभा चुनावों में सुक्खू को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। क्योंकि विधानसभा चुनाव में हार के बाद से सुक्खू ने ही पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया है। यहां तक कि पिछले कई महीनों से सुक्खू को पार्टी से हटाने की बाते मीडिया की सुर्खियों में भी रही हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह भी उन्हें हटाने की कवायद करते रहे हैं। लेकिन उस वक़्त हाईकमान ने इस बात पर कोई चर्चा नहीं की। अब जब लोकसभा चुनावों को एक महीना भी बाकी नहीं रहा तो हाईकमान का अचानक ये फ़ेरबदल जरूर चर्चा का विषय बन गया है।

'अनुराग के मुकाबले का कैंडिडेट उतारेगी कांग्रेस'

प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पास कई ऐसे चेहरे हैं, जिनके दम पर कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में उतरेगी। लेकिन, हमीरपुर और मंडी की बात करें तो कांग्रेस के पास अभी तक कोई सशक्त कैंडिडेट नहीं। हालांकि, कई नेता हैं लेकिन वे चुनाव न लड़ने के संकेत दे चुके हैं। वैसे भी कांग्रेस यहां बीजेपी के मुकाबले के कैंडिडेट लाना चाहती है और ये बात कांग्रेस पहले साफ़ भी कर चुकी है। यहां तक कि प्रभारी रजनी पाटिल भी इस बात को कह चुकी हैं कि हमीरपुर में कोई सशक्त कैंडिडेट उतारा जाएगा।

'दोनों नेता कर चुके चुनाव से इंकार'

इससे पहले मीडिया में कांग्रेस की हमीरपुर कैंडिडेट के नाम पर कई चर्चाएं चलती रही हैं। लेकिन आख़िरी दौड़ में मुकेश अग्निहोत्री और सुक्खू का ही नाम सामने आ रहा था। बाद में इन दोनों नेताओं ने बेशक मीडिया में सफाई देते हुए कहा था कि हम चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं। लेकिन अस़ल में देखा जाए तो कांग्रेस के पास इन दोनों नेताओं के अलावा हमीरपुर में अनुराग के मुकाबले और कोई कैंडिडेट नहीं है। अब देखना ये होगा कि हाईकमान क्या फैसला लेता है।

केंद्र में मिल सकती है जगह!

सुक्खू को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि हाईकमान उन्हें केंद्र में कोई जिम्मेदारी दे सकता है। हालांकि ये पद क्या होगा इसका तो अभी तक कोई अंदाजा नहीं, लेकिन ये तो तय है कि चुनाव के मौसम में हाईकमान सुक्खू के घड़े को नाराज़ नहीं करना चाहेगी।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

20 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

20 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

21 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

21 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago