2019 में होगा झूठ और सच का चुनाव, जनता करेगी जुमलेबाजी पर फैसला: सुक्खू

हमीरपुर मंच से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमला बोला। सुक्खू ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में झूठ और सच का चुनाव होगा। प्रदेश की जनता इसका फैसला करेगी की जुमलों वाली बीजेपी को जिताया जाए या फिर सच्चाई दिखाने वाली कांग्रेस को। केंद्र और प्रदेश की बीजेपी ने अपने कार्यकाल में कई झूठ बोले हैं। हाल ही में नादौन के जोलसप्पड़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में बीजेपी ने खूब जुमलेबाजी की और अपने नाम के फिते लगाए।

सुक्खू ने कहा कि बीजेपी में झूठ की कोई सीमा नहीं रही और मोदी-शाह तानाशाही रवैये से सरकार चला रहे हैं। यहां तक कि धूमल को भी धकेला जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस इनके रवैये के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी और राहुल गांधी हमें इनसे मुक्ति दिलाएंगे। 2019 में राहुल गांधी को जनादेश के साथ प्रधानमंत्री बनाया जाएगा, न कि रेडीमेड तरीके से।

हमीरपुर से देंगे दमदार उम्मीदवार

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के 4 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत पक्की है। उचित समय में आने पर हमीरपुर सहित सभी जगहों पर दमदार कैंडिडेट दिया जाएगा और 25 सालों का काला इतिहास इन चुनावों में ख़त्म होगा। 25 साल जिस पार्टी सांसद ने सपने दिखाए वे सपनों का सौदागर अपने जाने वाला है। बीजेपी में जो अंदरखाते कलह चल रही है उसका ज्वालामुखी फूटने वाला है। साथ ही सुक्खू ने कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण बाहर से नेताओं को टिकट देना बताया।

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

23 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

39 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

45 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago