Follow Us:

नादौन में कांग्रेस की जीत को पचा नहीं पा रहे पूर्व BJP विधायक

नवनीत बत्ता |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के पूर्व बीजेपी विधायक विजय अग्निहोत्री पर नादौन का विकास रुकवाने के आरोप लगाए हैं। बटराण में सुक्खू ने कहा कि नादौन में कांग्रेस की जीत बीजेपी के पूर्व विधायक पचा नहीं पा रहे हैं। इसी कारण नादौन में हो रहे विकायकार्यों में अडंगा डाला जा रहा है। पू्र्व विधायक पहले ऐसे नेता हैं जो अपने ही इलाके में विकास होने से रुकवा रहे हैं।

सुक्खू ने कहा कि सत्ता बदलते ही पूर्व विधायक ने यहां के चार स्कूलों को फंक्शनल नहीं होने दिया। लेकिन कांग्रेस इसकी पूरी लड़ाई लड़ेगी और इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर औऱ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से बकायदा बात भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हथोल पुल के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये मंजूर कराए हुए हैं। पुल बनने से लगभग एक दर्जन गांवों को फायदा होना है। इस पर अग्निहोत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर काम शुरू न करने का दबाव बनाया पर बात नहीं बनी।

उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को रुकने नहीं देंगे। विकास निधि से काम कराने के साथ ही वह केंद्र से भी परियोजनाओं के लिए धनराशि ला रहे हैं। जनता को जल्दी ही एसी मिनी सचिवालय की भी सौगात मिलेगी। नादौन अस्पताल को भी जल्दी नया भवन को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।