Follow Us:

सुक्खू ने भंग की शिमला शहरी की जिला कार्यकारिणी

पी. चंद |

विधानसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस बड़े फेरबदल कर रही है। शनिवार को कांग्रेस कमेटी के अध्य़क्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला शहरी की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

अब जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस कार्यकारिणी के भंग होने से शिमला शहरी के अध्य़क्ष प्रदीप भुज्जा पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वे अपने पद पर बने रहेंगे।