Follow Us:

सुक्खू ने राम गोपाल को बनाया ब्लॉक कांग्रेस देहरा का ऑब्जर्वर

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राम गोपाल शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति त्तकाल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। राम गोपाल शर्मा कर्मठ कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में पंचायती राज के प्रदेश संयोजक है।

प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र सबंधित ब्लॉक में जाकर मासिक बैठकों का आयोजन करें और बैठक की पूर्ण विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें।