Follow Us:

अर्नब के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने करवाई FIR, गिरफ्तार करने की मांग

डेस्क |

एंकर अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर और नेता प्रतिपक्ष ने एंकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिमला थाना में गोस्वामी के खिलाफ दोनों नेताओं ने शिकायत दी है। नेताओं ने कहा कि देश में महिलाओं का सम्मान जरूरी है और महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

याद रहे कि अर्नब गोस्वामी ने महाराष्ट्र में हुई संतों की हत्या पर कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाना बनाया था। उनका हवाला देते हुए उन्होंने कई तरह टिप्पणियां कर डाली जिसे कांग्रेस सहित तमाम जनता से बेतुका करार दिया। यहां तक की उनकी टिप्पणियां अन्य धर्मों के बीच जंग पैदा करने वाली थी जिसपर कांग्रेस ने अर्नब पर केस कर ग़िरफ्तार करने की मांग की है।