Follow Us:

प्रदेश में काम हो नहीं रहा और CM चले हैं दिल्ली जीतने: सुक्खू

नवनीत बत्ता |

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान के बाद हिमाचल में भी सियासी पारा उफ़ान पर है। उनके बयान की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने निंदा की औऱ कहा कि बीजेपी का मक़सद केवल चुनाव जीतना रह गया है जिसको लेकर भड़काउ बयान दिये जा रहे हैं। उन्हें बस जीत चाहिए लेकिन कांग्रेस इसकी भर्तसना करती है। अनुराग के साथ-साथ मुख्यमंत्री का बयान भी हास्यपद है। बीजेपी लगातार हार की ओर बढ़ती जा रही है और ऐसे में भड़काउ बयान माहौल ख़राब कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है, विकास पिछड़ चुका है औऱ मुख्यमंत्री दिल्ली जीतने चले हैं। ये हाल बीजेपी का है कि प्रदेश में ख़नन माफिया, भू माफिया काम कर रहा है औऱ 2 साल में हिमाचल 20 साल पिछड़ गया है। कांग्रेस की ओर लोगों को विश्वास बढ़ रहा है औऱ कांग्रेस दिल्ली जीतने जा रही है।