फल तैयार हो चुके हैं, मार्केंट में बॉक्स की कमी को दूर करवाए सरकार: सुक्खू

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सरकार से मांग की है। सुक्खू ने कहा कि अनेक फल पक कर तैयार हैं और उन्हें पैक करने के लिए बॉक्स नहीं मिल रहे हैं। सरकार बागवानों के लिए बॉक्स का प्रबंध कराए। कोरोना महामारी के चलते बॉक्स की मार्केट में भारी किल्लत हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि बागवानों को बॉक्स उपलब्ध हो सकें।

सूक्खू ने कहा कि सीएम बद्दी, परमाणु में स्थित गत्ता फैक्टरियों को उत्पादन शुरू करने की मंजूरी दें। महामारी के मद्देनजर जरूरी हिदायतों के साथ उत्पादन शुरू कराया जाए। इससे बागवानों को बॉक्स उपलब्ध हो सकेंगे। इससे वे अपने फलों को पैक कर मार्केट में ला पाएंगे। इस समय चेरी, आरु ,पल्म  समेत कई फल बागानों में पक चुके हैं, लेकिन बागवान उन्हें तोड़ नहीं पा रहा। चूंकि, तोड़ने के बाद उन्हें पैक करना जरूरी है। इसलिए उन्हें समय सबसे अधिक जरूरत बॉक्स की है। एक-महीने में सेब सीजन भी शुरू हो जाएगा। उसके लिए भी बॉक्स की जरूरत पड़ेगी।

अगर समय रहते गत्ता फैक्टरियों में उत्पादन शुरू न हुआ तो बागवानों की मांग पूरी करना मुश्किल होगा। जिससे सेब की फसल बिना पैकिंग खराब हो सकती है। सूक्खू ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण समय पर पॉलिनेशन के लिए मधुमक्खियां, सेब की पैकेजिंग के लिए सामान और लेबर न मिलने की वजह से इस बार 4,500 करोड़ रुपए की सेब बागवानी पर खतरे के बादल गहरा गए हैं।

हिमाचल के लाखों लोग केवल सेब बागवानी के चलते रोजी रोटी पा रहे हैं। ऐसे में सेब बागवानी के लिए बेहद जरूरी माने जाने वाली मधुमक्खियों की उपलब्धता न होने के चलते नुकसान के आसार हैं। सेब बागवानी 95 फीसदी मधुमक्खियों की वजह से होने वाली पॉलिनेशन के सहारे टिकी हुई है। हिमाचल की 80 फीसदी बागवानी के लिए मधुमक्खियां बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार से लाई जाती हैं। लॉकडाउन की स्थिति में अभी तक बाहरी राज्यों से मधुमक्खियों के बॉक्स बागवानों तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से मधुमक्खी पालकों की आमद हिमाचल में सुनिश्चित करने को कहा है। इन्हें पूरी जांच पड़ताल के बाद लाएं ताकि पॉलीनेशन हो सके।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

3 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

4 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

4 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

4 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

4 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

4 hours ago