वीरभद्र सिंह ने विधायक निधि से जारी किए 6 लाख, प्रदेश सरकार के निर्णयों को सराहा

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की में सेनेटाइजिंग के लिए राशि जारी की है। वीरभद्र सिंह ने अपनी विधायक निधि से 6 लाख रुपये देने का निर्णय लिआ है। इस राशि से उनके क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइड और ब्लीचिंग पॉउडर का छिड़काव किया जाएगा।

वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश मे इस आपदा के समय कांग्रेस पार्टी भी सरकार के साथ खड़ी है। यह समय धैर्य से रहने का है। उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए असहाय और जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए भी एकजुट होकर आगे आना है। यह एक वायरस है जो एक दूसरे के सम्पर्क में आने से फैलता है इसलिए सभी को अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना है। इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को उचित ठहराते हुए कहा है कि लोगों को सरकार के सभी दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए।

प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा सम्भावित कोरोना के मामले बहुत कम है। वहीं, उन्हें सभी जरूरत मंद लोगों की पूरी देख रेख करते हुए सुनिश्चित बनाना है कि कोई भी मजदूर या श्रमिक कर्फ्यू के दौरान कहीं भी भूखा प्यासा न रहें। सभी जगह इस महामारी की रोकथाम के उपाय और सुरक्षा मास्क और सेनेटाइजर समय पर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। वीरभद्र सिंह ने अर्की उपमंडल अधिकारी से इस क्षेत्र में किसी भी समस्या के लिये उनसे तुरन्त सम्पर्क करने को कहा है।

वीरभद्र सिंह ने कर्फ्यू के दौरान जरूरी खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा है। प्रदेश के व्यपारी वर्ग का भी आह्वान किया है कि वह देश व प्रदेश भक्ति को सर्वोपरि मानते हुए लोगों की किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आगे आये।

वहीं, कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक ने विधायक निधि से 25 लाख जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इन पैसों के सेनेटाइज़र, मास्क और जरूरी कैमिकल और दवाएं उपलब्ध करवाई जांए।

Samachar First

Recent Posts

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

17 mins ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

26 mins ago

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में जस्सी और बब्बल मचाएंगे धमाल

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…

5 hours ago

Kangra News: नकाबपोश ने दसवीं की छात्रा पर किया नुकीले हथियार से हमला

Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्‍कड़ में  एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…

5 hours ago

Hamirpur News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, 220 खिलाड़ी दिखा रहे दम

District Athletics Meet:  गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…

5 hours ago

8 घंटे की दंडवत यात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे मां बाला सुंदरी के दरबार

Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…

6 hours ago