कांग्रेस में बाग़ियों को ख़ैर नहीं, 3 सदस्यीय कमेटी तैयार करेगी विस चुनावों की रिपोर्ट

<p>कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल में एक कमेटी का गठन किया है । ये कमेटी उन लोगों के नाम चिन्हित करेगी जो पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इस कमेटी के चेयरमैन AICC सेक्रेटरी गुरकिरत सिंह होंगे, जबकि प्रदेश के तीन वरिष्ठ नेता कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स इस कमेटी के सदस्य होंगे ।</p>

<p>कमेटी के चेयरमैन गुरकिरत सिंह की अगुवाई में ये तीनों सदस्य रिपोर्ट बनाएंगे कि किन-किन लोगों ने विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया है औऱ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के ख़िलाफ चुनाव लड़ा। कांग्रेस के इस कमेटी गठन के माध्यम से ये जरूर कहा जा सकता है कि आगामी दिनों में कांग्रेस बागियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है और ऐसे लोग जो पार्टी में पद के लिए आए या पद की लालसा रख़ते हैं, उनके मनसूबे पूरे नहीं होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

13 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

22 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

31 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

44 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

55 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago