Follow Us:

ब्रेकिंग: वीरभद्र के खिलाफ अड़े कांग्रेसी, दर्जनों पदाधिकारियों ने दिया पद से इस्तीफा

रविंद्र |

वीरभद्र सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं ने कबाड़ कहने पर हमीरपुर जिला कांग्रेस ने कड़ा रूख अपनाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव सहित एक दर्जन पदाधिकारियों ने सामुहिक त्याग पत्र दिया है। बुधवार को पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष के माध्यम से कांग्रेस को अपना त्याग भेज दिया है। इसके साथ ही तीन सचिवों ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। जिला सचिव विनय शर्मा, चंद्रपाल, सुरेश ठाकुर ने जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर को अपना इस्तीफा भेजा है।

इसके अलावा त्याग पत्र देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन मोहन सैणी, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस प्रवक्ता वरूण पुरी, जिला महासचिव गोल्डी कपिला, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश शर्मा, जिला सचिव सुदेश शर्मा, बलजीत सिंह, ओबीसी सैल के जिलाध्यक्ष राकेश सैणी, पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश जसवाल, ब्लॉक युवा कांग्रेस ऊना के उपाध्यक्ष विवेक ठाकुर, मैहतपुर कांग्रेस के युवा नेता सौरव रत्न भारद्वाज और राजेंद्र प्रिंस शामिल है।

त्याग पत्र देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुक्खू के खिलाफ टिप्पणी करना निंदनीय है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। कार्यकर्ताओं को कबाड़ बोलना शोभनीय बात नहीं है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं का सम्मान करना चाहिए। उनकी बदौलत और मेहनत के कारण ही वे 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। सुखविंदर सिंह का कार्यकाल शानदार रहा है और उनके कार्यकाल में पार्टी बूथ लेवल तक मजबूत हुई है।