धर्मशाला निगम चुनाव में जुबानी जंग, ‘कांग्रेस अपने वादे पूरे करती है भाजपा सिर्फ जुमले छोड़ती है’

नगर निगम धर्मशाला चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे को जमकर घेर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भाजपा को घेर रहे हैं और नगर निगम चुनावो में जीत हासिल करने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस के नेताओ के कहना यह है कि 3 साल सरकार के बीत जाने के बावजूद धर्मशाला में विकास बिल्कुल ठप हुआ पड़ा है। यही कारण है की आज धर्मशाला की जनता कांग्रेस समर्थन देने के पक्षधर है।

इसी कड़ी में पूर्व मंत्री कुलदीप धीमान ने कहा की कांग्रेस की सरकार में धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया और यहां के विधायक  ने उस वक्त इस शहर में बहुत विकास करवाया है। शहर के विकास के लिए करोड़ रुपये विधायक द्वारा दिए गए। धर्मशाला की जनता बहुत बुद्धि जीवी है। आज प्रदेश सरकार को 3 साल हो गए है लेकिन धर्मशाला शहर में जो काम चल रहे थे उन्हें भी पूरा नहीं कर पाए हैं। धर्मशाला के विकास के लिए यहां के लोग कांग्रेस को वोट देंगे।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला की जनता पर पूरा विस्वाश की कांग्रेस को जिताएगी। इस शहर का विकास जो रुका हुआ है उसको बढ़ाने की गति कांग्रेस देगी। कांग्रेस के दृष्टि पत्र का लक्ष्य यही है जो कहा गया हैं उसे किया जाएगा भाजपा की तरह नहीं जो उनके मंत्री कहते हैं। चुनावो में कुछ बातें तो चुनावी जुमले भी होते हैं।

आज प्रदेश में महंगाई ओर बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं लेकिन सरकार खमोश है। क्योंकि इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। आज गरीब आदमी को 2 वक्त का अपना चूल्हा जलाने मुश्किल हो गया है। यह सरकार बड़े घरानों की सरकार है। हिमाचल की सरकार और केंद्र सरकार यू टर्न की सरकार बन गई हैं। नगर निगम में कांग्रेस की जीत होगी क्योंकि भाजपा की सरकार से लोग को पता लग चुका है कि कैसे यह सरकार काम कर रही हैं।

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

5 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

7 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

7 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

8 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

8 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

8 hours ago