Follow Us:

पच्छाद में पाइप पकड़ने का मामला गर्माया, कांग्रेस ने IPH मंत्री पर जड़े आरोप

नवनीत बत्ता |

उपचुनाव के मद्देनज़र सिरमौर के पच्छाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पाइप से भरा ट्रक पकड़ने पर मामला गर्माने लगाने है। इसी कड़ी में कांग्रेस चीफ औऱ प्रत्याशी ने IPH मंत्री पर आरोप जड़े हैं। संयुक्त बयान में कुलदीप राठ़ौर औऱ गंगूराम मुसाफ़िर ने कहा कि IPH मंत्री महेंद्र सिंह को जानबूझ कर यहां लगाया गया है। जिस तरह धर्मपुर में पाइप बांटकर उन्होंने चुनाव जीता है उसी तरह पच्छाद में भी पाइप से भरे ट्रक पकड़े जा रहे हैं।

महेंद्र सिंह ऐसे काम के लिए पहले भी काफ़ी मश़हूर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता ज़मीन पर काम कर रहे हैं औऱ हर एक स्थिति को भांप रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने ये ट्रक पकड़ा है औऱ शिकायत भी की है। निष्पक्ष तरीके से इसकी जांच होनी चाहिए कि ये पाइप से भरा ट्रक कहां औऱ किसके लिए जा रहा था। चुनाव अधिकारी भी इसपर ग़ौर करें ताकि उपचुनाव निष्पक्ष तरीक़े से करवाया जा सके।