<p>हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का राजनीतिक मन्थन आज कांगड़ा में हुआ। मंथन में कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष कुलदीप सिंह राठौर के साथ कांग्रेस के तमाम नेता कांगड़ा में स्थित पूर्व मंत्री जीएस बाली के घर पहुंचे यहां पर सरकार को घेरने से लेकर सभी राजनीतिक चर्चाओं पर रणनीति तैयार की गई। आगामी दिनों में कांग्रेस किस तरह सरकार के कटघरे में खड़ा करेगी और कैसे 2022 के लिए अपने रास्ते पक्के करेगी ये मुख्य विषय रहा।</p>
<p>वहीं, कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में ओर मजबूती के साथ पुन: सत्ता में लाने के लिए रणनीति तैयार की गई। आपको बता दें कि यह पहली बार है कि कांग्रेस की रणनीति कांगड़ा में तैयार हो रही है और आपसी मतभेद को भूलते हुए सभी नेता एक साथ दिख रहे है। ऐसे में ये एकता और रणनीति किस तरह फिट बैठती है ये तो समय ही बताएगा। लेकिन यह साफ है कि यह संदेश साफ तौर पर मिल रहा है कि कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक गढ़ अब कांगड़ा बनता जा रहा है।</p>
<p>इस बैठक में पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश अध्य्क्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधयाक राजेन्द्र राणा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया, दवेंद्र जग्गी अन्य नेता मौजूद रहे।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…