Follow Us:

नशे की रोकथाम पर मुख्यमंत्री से मिलेगी कांग्रेस, विधानसभा में लाएगी बिल

पी. चंद |

प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर कांग्रेस ने जयराम सरकार पर दबाव बनाने की राजनीति शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आगामी 21 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू की अगुवाई में कुछ सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने वाला है। इस दौरान कांग्रेस अपने सुझाव मुख्यमंत्री से शेयर करेगी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपेगी। साथ ही नशे के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग को मुख्यता से उठाया जाएगा।

जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा प्रदेश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। पंजाब से सटे बॉर्डर के अलावा अन्य जिलों में भी युवा नशे के गिरफ्त में हैं। प्रदेश सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना होगा और नशोखोरों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। आगामी 21 अगस्त को कांग्रेस मुख्यमंत्री से मिलेगी औऱ विधानसभा में बिल लाकर कड़ा कानून बनाने को कहा जाएगा।