Follow Us:

लोकसभा चुनाव फ़तह करने के लिए जुटे राजनीतिक दलों के संगठन

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के संगठनो ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस कड़ी में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने धर्मशाला में संगठन की मजबूत करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि राहुल गांदी की अगुवाई में कांग्रेस भविष्य में अपनी पैठ बनाएगी। मौजूदा समय में संगठन 10 जिलों काम करेगा और आने वाले चुनावो में संगठन को मजबूत करेगा और चुनावो में जीत दिलवाएगा।

उन्होंने कहा की यह संगठन  2007 में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अस्तित्व में आया था। संवैधानिक प्रणाली के ग्रास रूट तक जाकर काम करेगा। पंचायतों को जागरूक करने की दिशा में संगठन काम करेगा। राष्ट्रीय संगठन के आदेश के चलते अब पंचायतों को जागरूक किया जायेगा।