बढ़ती समस्याओं और बढ़ती बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार ने मूंद रखी हैं आंखें: संजय दत्त

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों से पार्टी के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द पूरे करने और इन्हें प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित किये जाने चाहिए। कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनिवार्य बनाए गए हैं। पार्टी की नीतियां और कार्यक्रमों की विस्तृत और प्रभावी जानकारी इन्हीं कार्यक्रमों में मिलती है।</p>

<p>दत्त ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार राजनेताओं, पत्रकारों, अधिकारियों यहां तक कि जजों की फोन टैपिंग और जासूसी तक करवा रही है। भाजपा को देश में बढ़ती महंगाई औऱ बेरोजगारी से कुछ भी लेना देना नहीं है। प्रदेश सरकार भी केंद्र के पदचिन्हों पर चल रही है। प्रदेश की बढ़ती समस्याओं और बढ़ती बेरोजगारी पर जयराम सरकार ने भी अपनी आंखे मूंद रखी है। ऐसे में प्रदेश में होने वाले चार उप चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसमें पार्टी को जीत हासिल करनी है।</p>

<p>राठौर ने इस दौरान कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़े जाने की आवश्यकता है। भाजपा आज देश के इतिहास से जिस प्रकार छेड़छाड़ की जा रही है वह बहुत ही खेद जनक है। कांग्रेस ने देश की आजादी में अपने नेताओं की कुर्बानी दी है। कांग्रेस एक विचार धारा है जो  महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए अहिंसा के पथ का अनुसरण करती है। देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस आज भी इसी पथ पर चल रही है जबकि भाजपा अपने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपना राजनैतिक हित साध रही है।</p>

<p>ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। बैठक में उपस्थित प्रशिक्षण विभाग के पदाधिकारियों को उनके सराहनीय कामों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे…

8 mins ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट लोकतंत्र को कमजोर…

11 mins ago

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

15 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

16 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

16 hours ago