सत्ता के लालच में जनता के बीच कोरोना न फैलाए जयराम सरकार: सुक्खू

<p>कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार को निशाने पर लिया है। सुक्खू ने कहा कि सरकार सत्ता के लालच में लोगों में कोरोना न फैलाए। वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार की सलाह को मानते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर औऱ उनके मंत्री राजनीतिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण सरकार को फिलहाल राजनीतिक कार्यक्रमों से परहेज करना चाहिए। सरकार के नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के अनेक नेता भी पॉजिटिव मिले हैं। इसलिए सरकार को सत्ता का लालच छोड़कर जनता के जीवन की परवाह करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने सरकार को सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह यूं ही नहीं दी है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली और नेताओं के सार्वजनिक कार्यकर्मों में एक-दूसरे से मिलने पर ही एहतियात बरतने का सुझाव दिया है।</p>

<p></p>

<p>सुक्खू ने कहा कि भाजपा के अनेक नेता कोरोना पॉजिटिव होकर पहले ही जनता की जान जोखिम में डाल चुके हैं। सरकार आपदा प्रबंधन अधिनियम को प्रदेश में सख्ती से लागू कराने में नाकाम रही है। सरकार की ढुलमुल नीतियों से भी महामारी बढ़ी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago