Follow Us:

सुक्खू ने नाचन कांग्रेस कार्यकारिणी का किया अनुमोदन

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन की कार्यकारिणी का अनुमोदन कर दिया है। कार्यकारिणी के अध्यक्ष हीर सिंह ठाकुर, जबकि उपाध्यक्ष सिद्धू राम भारद्वाज़, केसरी लाल, संतराम, टेक आदी को बनाया गया है।

इसके अलावा महासचिव और सदस्यों को भी नाम पब्लिक कर दिये गये हैं। सम्बधित ब्लॉक से पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष,अग्रणी संगठनों और विभागों के प्रमुख तथा पंचायत समिति के चैयरमैन भी सदस्य होगें।