आर्थिकी सुधारने के बजाय नए कानून थोपने में लगी मोदी सरकार: रजनी पाटिल

<p>देश के अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। IMF की मुख्य अर्थशास्त्री के बयान का हवाला देते हुए हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि मोदी सरकार की पोल दुनिया में खुल चुकी है। इतनी बड़ी संस्था देश के हालातों पर चिंता जता रही है जो दुख की बात है। ऐसे में सरकार को आर्थिकी मजबूत करने के लिए क़दम उठाने चाहिए न की मुद्दों को भटकाना चाहिए।</p>

<p>रजनी पाटिल ने कहा कि संस्था की मुख्य अर्थशास्री गीता गोपीनाथ जी ने बयान दिया है कि भारत की सुस्त विकास दर के चलते दुनिया की अर्थव्यवस्था की विकास की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। ग्लोबल ग्रोथ के अनुमान में 80 प्रतिशत गिरावट के लिए उन्होंने भारत को जिम्मेदार ठहराया है जिस पर केंद्र सरकार को जनता के बीच स्थिति स्पष्ट करनी होगी। ये मुद्दा देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है जिससे देश की प्रत्येक वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है लेकिन सरकार नए-नए कानून थोपकर और उनमें संशोधन कर देश की जनता में भ्रांतियां फैलाकर लड़ाई में लगी है।</p>

<p>देश की बिगड़ी चुकी आर्थिक स्थिति जैसे अहम मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। IMF ने पहले ही साल 2019-20 वित्त वर्ष के GDP के अनुमान को घटाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया है। सरकार को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि देश के हालात सुधरने की बजाय और ज्यादा क्यों बिगड़ रहे हैं? ऐसे क्या कारण हैं कि सरकार असली मुद्दों से भटककर देश को बर्बाद करने में तुली हुई है। केंद्र सरकार पिछले 6 सालों से केवल जुमले ही परोसते आई है, जिसका पर्दाफाश अब जनता में हो चुका है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

7 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

38 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago