<p>वित्त राज्य मंत्री के विवादित बयान पर कार्रवाई होने के बाद हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा है कि देवभूमि हिमाचल से लोग संस्कार सीखकर जाते हैं। यहां की संस्कृति और लोगों का आचार व्यवहार देश की जनता पर अपनी छाप छोड़ता है, लेकिन संविधान की शपथ लेने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की हिंसा फैलाने वाली उत्तेजक टिप्पणी ने प्रदेश की जनता को शर्मसार किया है।</p>
<p>पाटिल ने कहा कि अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं और उनसे प्रदेश की जनता को ऐसी उम्मीद नहीं थी। एक जिम्मेवार पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी टिप्पणियां करना शोभा नहीं देता है। युवा नेताओं से बेरोजगार युवाओं के साथ सभी वर्गों को आशा होती है कि वे कुछ नया काम देश और समाज हित में करेंगे। देश को आगे लेकर चलने की सोच के साथ बढ़ेंगे लेकिन भाई-चारे को तोड़ने की बातें करना करोड़ों लोगों की उम्मीदों को तोड़ना है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। गिरती अर्थव्यवस्था से देश के हर वर्ग की कमर टूट गई है। इन मुद्दों पर सरकार और सरकार के नुमाइंदों को अपनी बात रखनी चाहिए लेकिन नफरत तथा लोगों को लड़ाने की साजिशें रची जा रही है। उन्होंने चिंता जाहिर की कि वित्त मंत्रालय सुरक्षित हाथों में नहीं है, क्योंकि पहली बार देश आर्थिक रूप से इतने बुरे दौर से गुजर रहा है।</p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…