<p>हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं से आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने व आपसी तालमेल के साथ मैदान में डट जाने को कहा है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में होने जा रहे पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का फीडबैक भी लिया। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा प्रदेश कांग्रेस राजनैतिक मामलें, चुनाव रणनीति कमेटी और कोआर्डिनेशन कमेटी की पहली संयुक्त बैठक हुई।</p>
<p>अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कह कि प्रदेश कांग्रेस ने इन चुनावों में कांग्रेस का मत विभाजन न हो इसके लिए प्रदेश कांग्रेस पूरे तालमेल के साथ काम कर रही है। भाजपा ने इन चुनावों में अपने राजनैतिक लाभ के लिए बड़े पैमाने पर इसके आरक्षण रोस्टर से छेड़ छाड़ की है। बावजूद इसके कांग्रेस पूरी सक्रीयता से लोकतंत्र के इस पूर्व में अपनी भूमिका निभा रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस में अब युवाओं को आगे आने की जरूरत है। प्रदेश में कांग्रेस अच्छा काम कर रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को भाजपा से मुकाबला करने को अभी से तैयार होना होगा।</p>
<p>प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ सत्तारूढ़ भाजपा के हर दुष्प्रचार का सदन के अदंर और बाहर मुंह तोड़ जवाब दे रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को लोगों का भारी जनसमर्थन मिला है। कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह एकजुट औऱ मजबूत है। विपल्व ठाकुर ने कांग्रेस की मजबूती के लिए सबको एक साथ चलने की आवश्यकता पर बल दिया।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है।…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…