मोदी सरकार का कार्यकाल निराशाजनक, जश्न मनाने की बजाय जनता से मांगे माफी: कांग्रेस

<p>कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने मोदी सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार दिया है। शिमला में आनंद शर्मा ने कहा कि पिछले 4 सालों में मोदी सरकार की नीतियों से जितनी परेशानी जनता को झेलनी पड़ी है, उतनी परेशानी कभी नहीं हुई। केंद्र सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई कम करने, दलितों की स्थिति सुधारने के वायदे किए, लेकिन पिछले 4 साल में ये वादे विफल रहे हैं। सरकार आगामी 16 मई को 4 साल पूरे करने वाली है और अभी से झूठे प्रचार की तैयारी जोरों पर हैं। लेकिन प्रधानमंत्री को जश्न मनाने के बजाए जनता से माफी मांगनी चाहिए।</p>

<p>सांसद ने कहा कि पहले नोटबंदी और फिर जीएसटी, इन दोनों ने जनता की कमर तोड़ दी। बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। कुछ लोग देश का एक लाख करोड़ लूटकर विदेश भाग गए। वह किसके दोस्त है सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इन चार सालों में गरीब और अमीर के बीच असमानता भी केन्द्र की गलत नीतियों से बढ़ी है। यही नहीं, देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिसके लिए सरकार को श्वेतपत्र जारी करे।</p>

<p>मोदी सरकार पाकिस्तान मामले में विफल ही नहीं रही, बल्कि पाकिस्तान के साथ विदेश नीति एक डिज़ास्टर है। लगातार देश की सीमाओं पर हमले हो रहे हैं। आए दिन देश के जवान शहीद हो रहे है। प्रधानमंत्री बिना सलामी के लाहौर उतरे और खाली हाथ वापस लौट आए, ये देश का अपमान था। कर्नाटक चुनावों में प्रधानमंत्री सारी मर्यादाएं तोड़ी, ऐतिहासिक झूठ बोल जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

1 hour ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

2 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

3 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

3 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

4 hours ago