केंद्रीय बजट केवल चुनावी राज्यों के लिए है, पूरी तरह दिशाहीन और नकारा है बजट: कांग्रेस

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया दी है। राठ़ौर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के साथ बड़ा अन्याय कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह बजट उन राज्यों को देख कर बनाया गया है जहां इस साल चुनाव होने वाले हैं। इससे उन्हें चुनावों में इसका कोई राजनैतिक लाभ मिल सकें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश से हैं और केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री भी प्रदेश से संबद्ध रखते हैं, ऐसे में प्रदेश के लिए किसी भी नई योजना को न देना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पिछले बजट में प्रदेश में रेल और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार की जो बात कही गई थी, इसबार उनका इस बजट में लेश मात्र भी उल्लेख नहीं है। प्रदेश दिनों दिन कर्जो के बोझ से दबता जा रहा है। कोरोना की वजह से प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ सूक्ष्म लघु उद्योग पर व्यापक विपरीत असर पड़ा है। सरकार ने इनके विकास के लिए भी कोई प्रोत्साहन नहीं दिया है। प्रदेश सरकार केंद्र से कोई भी आर्थिक मदद नहीं ले पाई है।</p>

<p>राठ़ौर ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि इस बार केंद्र प्रदेश को कोई बड़ी राहत देते हुए प्रदेश के किसानों, बागवानों को प्रोत्साहित करेगी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। रेल बजट ने भी प्रदेश को भारी निराश किया है। यह महज आंकड़ों का मायाजाल बुनकर अपनी नाकामियां छुपाने का असफल प्रयास किया गया है। इस बजट से देश मे महंगाई और बेरोजगारी बढ़ेगी। बजट में आम लोगों को भी कोई राहत नहीं है। बजट पूरी तरह दिशाहीन है और नकारा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago