हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उस घोषणा पर हैरानी जताई है जिसमें उन्होंने प्रदेश में आगामी दस दिनों में उपचुनाव की तिथियां घोषित होने की बात कही है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री के इस बयान से चुनाव आयोग की स्वात्यता पर सीधा प्रहार और दखल है। आयोग को इस का संज्ञान लेते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री को पच्छाद की अब दो साल बाद याद आ रही है। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल लोगों को गुमराह करने तक कि है, क्योंकि उन्होंने इससे पूर्व यहां की कोई सूध नहीं ली। पूर्व कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र के नारंग में एक लेज और पजोता में आईटीआई स्वीकृत किया था लेकिन वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही इन दोनों संस्थानों को रद्द कर दिया। अब मुख्यमंत्री अपने चुनावी लाभ के लिए यहां झूठी घोषणाएं कर लोगों को ग़ुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

राठौर ने कहा है कि वर्तमान जयराम सरकार के शासनकाल मे विकास ठप हो कर रह गया है। प्रदेश सरकार के पास पैसा ही नहीं है। सरकार को अपने खर्चे चलाने के लिये हर माह बैंकों से कर्जा लेना पड़ रहा है। केंद्र से प्रदेश को कोई विशेष आर्थिक सहायता भी नहीं मिल रही है, जबकि सरकार इसके बड़े-बड़े दावे कर रही है। देश-प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिये भाजपा की नीतियां पूरी तरह दोषी हैं।

आज देश आर्थिक मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। देश मे बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं और भाजपा के नेताओं को कुछ नहीं दिख रहा। प्रदेश के लोग अब भाजपा की नीति और नीयत को समझ गये हैं। प्रदेश में होने वाले दोनों उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। भाजपा अब प्रदेश के लोगों को अधिक समय तक ग़ुमराह नहीं कर सकती।

रिपोर्ट:- राजकुमार, हमीरपुर Barsar Mini Secretariat construction: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा में मिनी सचिवालय…
Himachal new water tariffs: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले…
Priyanka Gandhi Wayanad nomination: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर को शिमला…
Today Himachal Cabinet meeting : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को शिमला के सचिवालय…
सुबाथू डिग्री कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाहरी युवकों द्वारा नशे की हालत में…
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की…