CU पर कांग्रेस खेल रही राजनीति!, नेताओं के बयानों ने किया साफ

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर सरकार ने भले ही रूख साफ कर दिया है। लेकिन, ये बात कांग्रेस के ज़हन में नहीं उतर रही और अब कांग्रेस के दो गुट इसे लेकर फिर राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

30 मार्च को जहां प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने सीयू का पूरा कैंपस देहरा में बनाने की बात कही, वहीं अब धर्मशाला से वीरभद्र गुट के सुधीर शर्मा ने सीयू का कैंपस धर्मशाला में बनाने को लेकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सुक्खू पर तंज कसते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जब सीयू का निर्णय हुआ था, तब वे सरकार में ही नहीं थे। अब जब चुन कर आये हैं, तो उन्हें इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है।

यही नहीं, पूर्व विधायक ने लगे हाथ सरकार पर भी आरोप लगाए और कहा कि सरकार ने धर्मशाला में कैंपस नहीं बनाना चाहती। जयराम सरकार में सिर्फ सीयू का मुद्दा दबाने के लिए किशन कपूर को मंत्री बनाया गया है। मौजूदा सरकार नहीं चाहती का सीयू का निर्माण धर्मशाला में हो और कपूर भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।

याद रहे कि सरकार ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 2 कैंपस बनाने की बात कही थी, जिसमें इसपर राजनीति का कोई मुद्दा नहीं बाकी रह गया था। एक कैंपस धर्मशाला और दूसरा देहरा में बनाने के बात की गई थी। लेकिन जिस तरह कांग्रेस प्रदेश चीफ सुक्खू का वयान और सुधीर शर्मा की रैली निकली है, उससे साफ़ तौर पर वीरभद्र-सुक्खू की आपसी कलह सामने आ रही है।

कपूर के बयान का पलटवार

कपूर के बयान का पलटवार करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वे उनपर पर्यटन का षड्यंत्र रचने की बात करते हैं। लेकिन, यदि उन्हें इतना ही भरोसा है तो वे जांच क्यों नहीं करवाते। यदि ये आरोप सिद्ध हुए तो मैं राजनीति हमेशा के लिए छोड़ दूंगा और यदि नहीं, तो वे अपने पद से इस्तीफा दें। कपूर को ये तक नहीं पता कि नगर निगम का कार्यालय अलग है और स्मार्ट सिटी का अलग। उन्हें पहले इसकी जानकारी जुटा लेनी चाहिए, उसके बाद नगर निगम में बैजनाथ के लोगों के काम करने वाली बात कहनी चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago