14 दिसंबर को दिल्ली में होगी ‘महा रैली’, हिमाचल से 1000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे

<p>केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम सरकार हर क्षेत्र में असफल साबित हो रही है। देश की जीडीपी 4.5 पर पहुंच गई है जो कि यूपीए के दौरान 8 फ़ीसदी थी। देश को आर्थिक मंदी की तरफ़ धकेल दिया गया है। महंगाई आसमान छू रही है। प्याज़ कीमतें 100 रूपये तक पहुंच गई है जो लोगों को रुला रही है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। हैदराबाद में दूसरे निर्भया कांड ने देश को झकझोर कर रख दिया है। ये बात कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कही।</p>

<p>उन्होंने बताया कि केन्द्र की जन विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ कांग्रेस भारत बचाओ अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसी के तहत दिल्ली में 14 दिसंबर को महारैली का आयोजन किया जा रहा है। महारैली की तैयारियों को लेकर 5 और 6 दिसंबर शिमला में बैठक की जाएगी। हिमाचल से एक हज़ार कार्यकर्ता दिल्ली महारैली के लिए जा रहे है।</p>

<p>राठौर ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग में 58 करोड़ की स्कूली वर्दियां और बैग घटिया स्तर के खरीदे गए इसमें महा घोटाला है। सरकार इसकी जांच करे। भाजपा में पत्र बम जैसी अंतर्कलह चल रही है। आईजीएमसी में दो-दो प्रधानाचार्य बैठे हुए है। सरकार का शासन प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi mosque Dispute: कोर्ट ने एमसी आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को राहत

MANDI:  जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…

56 mins ago

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

1 hour ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

1 hour ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

1 hour ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

1 hour ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

2 hours ago