Follow Us:

कांग्रेस को सताने लगी आर्थिक स्थिति की चिंता!, सुक्खू ने बुलाई बैठक

पी. चंद |

लोकसभा चुनावों के नज़दीक आते ही प्रदेश कांग्रेस को अपनी वित्तीय स्थिति की चिंता सताने लगी है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में कार्यकारिणी बैठक की, जिसमें अहम रूप से वित्तीय स्थिति सुधारने पर सुझाव लिए गए। सभी सदस्यों, ब्लॉक और जिला अध्यक्षों ने अपनी राय दी और लोकसभा चुनावों में अपने-अपने क्षेत्रों में वन साइडिड जीत का दावा किया।

लिहाजा, बैठक में ये तो नहीं पब्लिक हो पाया कि कांग्रेस अपनी वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए क्या उपाय निकालने वाली है। लेकिन, ये जरूर है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को अभी से ही पार्टी फंड की चिंता सताने लगी है।

प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सु्क्खू ने बताया कि 29 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रैली निकाल रहे हैं, जिसमें हिमाचल से 2500 कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। प्रदेश में सांसदों से हिसाब और जवाब मांगा जा रहा है और अब तो RTI ने साफ कर दिया है कि चारों सांसदों ने संसद में हिमाचल के विकास को लेकर एक सवाल नहीं किया।

'महाभियोग' पर बोले सुक्खू

साथ ही सुक्खू ने जस्टिस लोया केस में चीफ जस्टिस के ख़िलाफ महाभियोग लाने पर भी बयान दिया। सुक्खू ने कहा कि सभी सांसद अनुभव वाले और बुद्धिजीवी हैं। वे जो भी करने जा रहे हैं ठीक ही होगा।