मोदी सरकार के अच्छे दिन महंगाई के रूप में सामने आ रहे हैं: महिला कांग्रेस

<p>महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने देश मे तेल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते मूल्यों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अच्छे दिनों के जो सपने दिखाए थे वह आज कमर तोड़ती महंगाई के रूप में सामने आ गए है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चोपट हो कर रह गई है। देश का अन्नदाता किसान काले कृषि कानूनों के विरोध में तीन महीनों से सड़कों पर है।</p>

<p>चंदेल ने आज यहां कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज देश का हर वर्ग परेशान है। आज देश मे किसी की भी आवाज नही सुनी जा रही है। देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे चली गई है। यूपीए सरकार के समय कभी एक दो रुपये की वृद्धि होती थी तो भाजपा के नेता और नेत्रियां सड़कों में उतर कर बड़े-बड़े प्रदर्शन करती थी। आज जब गैस सिलेंडर 800 के पार हो गया है और डीजल पेट्रोल हर रोज बढ़ता हुआ 100 कि आसपास पहुंच गया है तो इसके नेता आज चुपचाप कही बिल में दुबक कर बैठे है। आज उन्हें यह महंगाई नज़र नहीं आ रही है।</p>

<p>चंदेल ने कहा है कि बढ़ती महंगाई की वजह से विशेष कर गृहणियों का घर का बजट पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी ऊपर से बढ़ती महंगाई ने आम और गरीब लोगों का जीना हराम कर दिया है तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता अपने ऐशो आराम में शाही जिंदगी जी रहें है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस प्रदेश में एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है।&nbsp; इसके बाद सभी जिलों में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन किये जायेंगे। महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं। महिला कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

भारतीय परंपरा वाली वेशभूषा में नजर आएंगे CU का स्टाफ

हिमाचल सेंट्रल सूनिवर्सिटी के छह मई को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में सभी स्टाफ…

1 hour ago

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

2 hours ago

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू, तीन दिन चलेगी, प्रदेश भर…

2 hours ago

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: DC

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: डीसी बोले,…

3 hours ago

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

20 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

20 hours ago