Follow Us:

अपने स्तर पर कोरोना स्थिति और लौटे लोगों पर नज़र रखें कांग्रेस सचिव: कुलदीप राठ़ौर

पी. चंद |

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवों का आह्वान किया है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में अपने स्तर पर कोविड-19 की स्थिति पर अपनी कड़ी नज़र रखें। प्रदेश में   कोविड-19 के मामलें बढ़ना चिन्ता का विषय है। आम लोगों या स्वास्थ्य कर्मियों से संबंधित कोई समस्या नज़र आती है उसे किसी भी स्तर पर नजरअंदाज न किया जाए।वह अपने स्तर पर भी उसे दूर कर सकते है और अगर उन्हें लगता है कि कोई गम्भीर मामला है तो उसे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय या सीधे उन्हें भी सूचित किया जा सकता है।

राठ़ौर ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस समय देश प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है। इस मसले में भाजपा की किसी भी राजनीति को सफल नहीं होने देना है। इस बात पर चिंता जताई कि जो दावे प्रदेश सरकार कर रही है वह धरातल पर कहीं भी नज़र नहीं आ रहें है। अभी तक कोविड-19 के साथ साथ प्रदेश में आम लोगों, किसानों, बागवानों,कारोवरियों की समस्याओं पर सरकार आंखे मूंदे  बैठी है।

इससे पूर्व कांग्रेस सचिवों ने प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में कोरोना को लेकर बहुत भय की स्थिति बनती जा रही है। प्रदेश के बाहर से आने वाले प्रदेशवासियों को सीमा पर क्वारन्टीन केंद्रों में कोई भी बेहतर सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही है। उनके स्वास्थ्य जांच की केवल लीपापोती की जा रही है। यही कारण है कि हाल ही के दिनों में प्रदेश में इसके मामले बढ़ते जा रहें है।