Follow Us:

2019 चुनाव पर कांग्रेस का मंथन, जन आवाज घोषणापत्र के लिए मांगे सुझाव

पी. चंद |

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी ने जन आवाज़ घोषणा पत्र 2019 के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की, जिसके तहत पंचायत प्रतिनिधियों से उनकी राय लेकर उसको घोषणापत्र में डाला जाएगा। कांग्रेस घोषणापत्र समिति सदस्य सचिन राव ने बताया की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्णय लिया है कि 25 से 30 लोग कमरे में बैठकर घोषणापत्र नहीं बनाएंगे, बल्कि देश भर से इसके ऊपर रॉय ली जाएगी। जो सुझाव जन पंचायत प्रतिनिधियों से आज आए हैं इनके ऊपर विचार कर घोषणपत्र में डाले जाएंगे।

जन प्रतिनिधियों की जो आवाज़ में सामने आया कि आज देश में भ्रष्टाचार व्याप्त हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का ये भी कहना था कि उन्हें फंड्स नहीं आ रहे हैं और पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियां छीनी जा रही है। हिमाचल में भी पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर जयराम ठाकुर सरकार कर रही है। पंचायतों को 73वे और 74वें संविधान संसोधन में मिली शक्तियों का हनन किया जा रहा है। इन चीजों का ध्यान रखकर कांग्रेस अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी। लोगों की आवाज़ कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा।