‘बापू’ के अपमान पर कांग्रेस ने जताया विरोध, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

<p>राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदु महासभा के कार्यकर्ताओं की हरक़त पर प्रदेश कांग्रेस ने विरोध जताया। शिमला में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी की अगुवाई में पार्टी के बाकी नेताओं ने मौन जूलुस निकाला और रिज मैदान पर गांधी की प्रतिमा के पास काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।</p>

<p>इस दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा का कृत्य न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि ऐसा करके उन्होंने अपने देशद्रोही कट्टरपंथी चरित्र को एक बार फिर उजागर किया है। वहीं, अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि दिल्ली में बैठी मोदी सरकार की घटना में संलिप्तता है, तभी केंद्र की सरकार ने मामले से जुड़े लोगों की ऊपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। महात्मा गांधी का इस तरह का अपमान देश की एकता, अखंडता और निरपेक्षता पर भी कुठाराघात हैं। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है।</p>

<p>ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिंदु महासभा की कार्यकर्ता ने महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाई थी। उनका ये गोली चलाना बताता है कि वे नाथू राम गोड़से के सिद्धांतों पर चल रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

7 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

8 hours ago